एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमृतसर में आधी रात को एक और धमाका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में यहां स्वर्ण मंदिर के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात को एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अमृतसर में आधी रात को एक और धमाका

अमृतसर (पंजाब), 11 मई पंजाब में यहां स्वर्ण मंदिर के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात को एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि बुधवार आधी रात को गुरु रामदास निवास इमारत के पीछे विस्फोट हुआ।

अमृतसर में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा विस्फोट है।

पुलिस ने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है और एक फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है।

सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति को पकड़े जाने की खबर है।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने बताया कि पुलिस को आधी रात को ‘‘एक तेज आवाज’’ सुने जाने की सूचना मिली।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आशंका जतायी गयी कि एक और धमाका हुआ है। यह इमारत के पीछे हुआ। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह कोई धमाका ही था या कोई और घटना है।’’

उन्होंने बताया कि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) का दल घटनास्थल पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि एहतियातन तौर पर हम संदिग्धों को हिरासत में ले रहे हैं तथा पूछताछ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि छह मई को यहां स्वर्ण मंदिर के समीप ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ के समीप कम तीव्रता का धमाका हुआ था। इसके 30 घंटे से भी कम समय बाद इलाके में एक और विस्फोट की आवाज सुनाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).