एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू से 1,147 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़ी सुरक्षा के बीच केवल 1,147 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बुधवार को सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू से 1,147 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

जम्मू, 27 जुलाई कड़ी सुरक्षा के बीच केवल 1,147 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बुधवार को सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पवित्र गुफा के दर्शन के लिए सोमवार को 3,862 और मंगलवार को 2,189 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 47 वाहनों में तीर्थयात्रियां का 26वां जत्था यहां भगवती नगर यात्री निवास से बुधवार को सुबह रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 476 तीर्थयात्री 18 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 671 तीर्थयात्रियों को लेकर 29 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिन में तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 2.3 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान अभी तक 36 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी।

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).