एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत के मामले में एक और गिरफ्तारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत के मामले में फरार आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत के मामले में एक और गिरफ्तारी

नोएडा, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत के मामले में फरार आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नोएडा के एक होटल में 10 अप्रैल को सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी महिला मित्र के साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान संतोष कुमार तरेटिया के तौर पर हुई है जो फरार था।

परिवार का आरोप है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर की महिला मित्र इरम और तरेटिया ने मिलकर उमेश को 30 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई ने दोनों को नामजद करते हुए 11 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक की महिला मित्र एवं बीबीए की छात्रा को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था और तरेटिया तभी से फरार था।

थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद हाथरस के रहने वाले उमेश सिंह (38) इरम के साथ 10 अप्रैल को सेक्टर 27 स्थित एक होटल में गए थे और शाम को उनकी मौत की सूचना पुलिस को मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).