देश की खबरें | राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बुधवार को पुणे से 23 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बुधवार को पुणे से 23 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे शहर के कर्वेनगर इलाके का निवासी गौरव विलास अपुने इस मामले में गिरफ्तार 16वां आरोपी है।

यहां की एक अदालत ने गौरव को नौ नवंबर तक पुलिस हिरासत पर भेज दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गौरव महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी पर हमले की साजिश में शामिल था, जिसके बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि था जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\