देश की खबरें | नाश्ता नहीं परोसने की बात से नाराज ससुर ने बहु को मारी गोली, घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे इलाके के राबोडी थाना क्षेत्र में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने कथित तौर पर बहू को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 15 अप्रैल ठाणे इलाके के राबोडी थाना क्षेत्र में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने कथित तौर पर बहू को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है और यहां एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है।

पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई।

उन्होंने शिकायत में कहा कि जब पीड़िता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घाटेकर ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ससुर ने यह हमला किसी अन्य उकसावे का कारण तो नहीं किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\