जरुरी जानकारी | बजट में कर प्रोत्साहनों की घोषणा से आईएफएससी को लेकर आकर्षण बढ़ेगा: सीतारमण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि 2021-22 के बजट में कर प्रोत्साहनों की घोषणा से गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र के लिये आकर्षण बढ़ेगा।
नयी दिल्ली, 26 फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि 2021-22 के बजट में कर प्रोत्साहनों की घोषणा से गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र के लिये आकर्षण बढ़ेगा।
‘इंडिया एयरक्राफ्ट लीजिंग समिट’ में उन्होंने कहा कि लागत प्रभावी विशेषताओं को देखते हुए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र को तेजी से आगे बढ़ाया है।
सीतारमण ने कहा, ‘‘बजट के जरिये जो पैकेज की घोषणा की गयी है, उससे गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के लेकर आकर्षण बढ़ेगा।’’
सीतारमण ने 2021-22 के बजट भाषण में कहा था कि सरकार गिफ्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, ‘‘पहले से उपलब्ध कराये गये कर प्रोत्साहन के अलावा, मैं विमान पट्टा कंपनियों के लिये पूंजी लाभ को लेकर कर अवकाश, पट्₨टा देने वाली विदेशी कंपनियों को पट्टा किराया भुगतान पर कर छूट, आईएफएसी में विदेशी कोष लगाने पर कर प्रोत्साहन, आईएफएससी में स्थित विदेशी बैंकों के निवेश इकाई के लिये कर छूट देने का प्रस्ताव करती हूं।’’
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट-सिटी) देश का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

