देश की खबरें | मुंबई में इमारत गिरने से मारे गए उप्र के लोगों के परिजनों को सहायता का ऐलान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में पिछले दिनों गिरी एक इमारत के मलबे में दबकर मारे गए उत्तर प्रदेश के आठ निवासियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

लखनऊ, 30 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में पिछले दिनों गिरी एक इमारत के मलबे में दबकर मारे गए उत्तर प्रदेश के आठ निवासियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में मकान गिरने की दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। राज्य सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार घायलों के समुचित उपचार के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए यदि उनके परिजन शव को उत्तर प्रदेश में अपने घर लाना चाहते हैं तो उसकी समुचित व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।"

गौरतलब है कि मुंबई के उपनगर कुर्ला में नायक नगर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बनी तीन मंजिला इमारत पिछले सोमवार की रात ढह गई थी। इस घटना में 19 लोग मारे गए थे तथा 15 घायल हो गए थे। मरने वालों में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के रहने वाले आठ लोग भी शामिल हैं।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में कुछ फ्लैट मालिकों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

उस इमारत को बृहन्मुंबई नगर निगम ने रहने के लिहाज से खतरनाक करार दिया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने फ्लैट किराए पर दे दिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड