खेल की खबरें | अंकिता ने अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता, शीर्ष 100 में जगह बनाना तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अंकिता रैना ने शुक्रवार को अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।

मेलबर्न, 19 फरवरी भारत की अंकिता रैना ने शुक्रवार को अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।

इस जीत से यह 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी महिला युगल रैंकिंग में अपने करियर में पहली बार शीर्ष 100 में भी शामिल हो जाएगी।

अंकिता और कैमिला की जोड़ी ने फाइनल में अन्ना बिलिनकोवा और अनस्तेसिया पोटापोवा की रूसी जोड़ी को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया।

भारतीय खिलाड़ी ने इस जीत से अपनी रूसी जोड़ीदार के साथ 8000 डालर बांटे और उन्हें 280 रैंकिंग अंक मिले। इससे वह अगले सप्ताह जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 94वें स्थान पर पहुंच जाएगी। अंकिता अभी 115वें स्थान पर है।

वह छह बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा के बाद शीर्ष 100 में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनेंगी।

अंकिता ने शुक्रवार की जीत से पहले आईटीएफ युगल खिताब और डब्ल्यूटीए 125के सीरीज जीती थी।

पिछले दो सप्ताह अंकिता के लिये यादगार रहे। उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल में भाग लेकर ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के एकल में मुख्य ड्रा का एक दौर का मैच जीता।

अंकिता ने पीटीआई- से कहा, ‘‘यह सप्ताह शानदार रहा। कैमिला और मैं पहली बार साथ में खेल रहे थे। हमने ड्रा से केवल 20 मिनट पहले हस्ताक्षर किये थे क्योंकि प्रवेश सूची को लेकर काफी भ्रम बना हुआ था। कैमिला आक्रामक होकर खेलती और उनके स्ट्रोक शानदार हैं। मैंने उसे केवल आक्रामक बने रहने के लिये कहा और उसने ऐसा किया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर