एजेंसी न्यूज

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोप

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक ने कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का प्रयास करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पिता पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोप
मृतक अंकिता (Photo Credits AN)

देहरादून, 14 दिसंबर : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य पर उनके वाहन चालक ने कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का प्रयास करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में वाहन चालक रोहन कांबोज की तहरीर पर हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आर्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 377, 511, 307, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है .

कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर के कांबोज ने आर्य पर उन्हें अनुचित तरीके से छूने और आप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का आरोप लगाया है. कांबोज ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि आर्य ने सहारनपुर में उसे जान से मारने की नीयत से उसे एक मोटरसाइकिल सवार से टक्कर मरवाकर घायल भी किया . कांबोज ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है . पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है . यह भी पढ़ें : Delhi Acid Attack: छात्रा पर एसिड अटैक मामले में DCW ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

भाजपा सरकार में दर्जाधारी मंत्री रहे विनोद आर्य के पुत्र पुलकित का नाम अंकिता हत्याकांड में सामने आने के तत्काल बाद उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. पौडी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शिनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की सितंबर में पुलकित ने अपने दो कर्मचारियों—सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर कथित तौर पर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी . तीनों आरोपी जेल में बंद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).