देश की खबरें | तिहाड़ में अंकित गुज्जर की मौत का मामला : अदालत ने सीबीआई को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का वक्त दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल तिहाड़ जेल में कैदी अंकित गुज्जर की मौत से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए शुक्रवार को वक्त दिया। एजेंसी ने कहा है कि मामले में जांच चल रही है।

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल तिहाड़ जेल में कैदी अंकित गुज्जर की मौत से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए शुक्रवार को वक्त दिया। एजेंसी ने कहा है कि मामले में जांच चल रही है।

सीबीआई के वकील ने न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी से कहा कि एजेंसी को मामले में जांच पूरी करने के लिए और वक्त चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हत्या के पहलू से जांच पूरी हो गयी है। वसूली के पहलू से जांच चल रही है। हम आरोपियों को भी संभवत: गिरफ्तार करेंगे। और फिर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेंगे।’’

मामले में दाखिल अपनी स्थिति रिपोर्ट में सीबीआई ने बताया था कि उसकी जांच गुज्जर की कथित हत्या, उसे इलाज मुहैया कराने में लापरवाही, जेल के भीतर पीसीआर कर्मियों का प्रवेश न करने, सीसीटीवी कैमरे बंद करने और जेल अधिकारियों द्वारा वसूली पर केंद्रित है।

एजेंसी ने कहा कि यह साबित हो गया है कि गुज्जर की ‘‘तीन/चार अगस्त 2021 की मध्यरात्रि को लाठी/डंडों/छड़ों से आयी चोटों के कारण मौत हुई थी’’ और चार प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

उसने कहा कि जांच चल रही है। स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मामले में जांच तेजी से की जा रही है और मामले को अंजाम तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।’’

अदालत ने मामले में सुनवाई छह मई तक स्थगित कर दी है और कहा कि प्राधिकारी गुज्जर के सह-आरोपी की पत्नी को सुरक्षा मुहैया कराते रहेंगे, जिसने अदालत का रुख कर जेल अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि गुज्जर (29) पिछले साल चार अगस्त को तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में मृत पाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान