देश की खबरें | अंकित और मनीष विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई रजत पदक विजेता अंकित नारवाल (64 किग्रा) और मनीष (75 किग्रा) ने पोलैंड के कीलसे में युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल एशियाई रजत पदक विजेता अंकित नारवाल (64 किग्रा) और मनीष (75 किग्रा) ने पोलैंड के कीलसे में युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अंकित ने उज्बेकिस्तान के अखमदजोन अकमेदोव को 5-0 से जबकि मनीष ने इजराइल के डेनियल इलियुशोनोक को 4-1 से पराजित किया।
अंकित अगले दौर में पोलैंड क ओलिवर जामोस्की का सामना करेंगे। जामोस्की ने लिथुवानिया के नेदास गुडोमस्कास को हराया था।
मनीष अब जोर्डन के अब्दल्लाह अलाराग से भिड़ेंगे जिन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।
भारत को हालांकि सुपर हैवीवेट वर्ग में निराशा मिली। इस भार वर्ग में जुगनू पहले दौर में ही हंगरी के लेवांटे किस से हार गये।
भारत ने इस प्रतियोगिता में 10 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों को उतारा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

