एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर (उप्र), 24 जुलाई कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तस्कर घायल हो गया जिसकी पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के पुरखास निवासी मकसूद के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पशु तस्करों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद धरपकड़ के लिए ‘एयरपोर्ट रोड’ पर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तभी एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया और पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन में सवार व्यक्ति ने पुलिस की तरफ गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसके कब्जे से छह गोवंश, एक पिकअप वाहन, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और नकदी आदि बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).