एजेंसी न्यूज

अनिल अग्रवाल वेदांता को अपनी निजी कंपनी बनायेंगे

अग्रवाल के नियंत्रण वाली वेदांता रिसोर्सिज समूह की कंपनी वेदांता लिमिटेड अपने करीब 49 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारकों से शेयर खरीदने के लिये 87.5 रुपये प्रति शेयर की खरीद पेशकश करेगी।

अनिल अग्रवाल वेदांता को अपनी निजी कंपनी बनायेंगे
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को अपनी इस मंशा की घोषणा की कि वह भारत में सूचीबद्ध कंपनी वेदांता लिमिटेड के सभी सार्वजनिक शेयर वापस खरीद कर इसे अपनी निजी कंपनी बनायेंगे।

अग्रवाल के नियंत्रण वाली वेदांता रिसोर्सिज समूह की कंपनी वेदांता लिमिटेड अपने करीब 49 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारकों से शेयर खरीदने के लिये 87.5 रुपये प्रति शेयर की खरीद पेशकश करेगी।

कंपनी के शेयर का यह मूल्य मंगलवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में वेदांता लिमिटेड के शेयर के बंद भाव 89.30 रुपये प्रति शेयर से कम है।

वेदांता लिमिटेड ने नियामकीय सूचना में कहा है, उसके प्रवर्तक समूह वेदांता रिसोर्सिज ने अपनी इस मंशा को जाहिर किया है कि वह अकेले अथवा समूह की एक अथवा अधिक अनुषंगियों के साथ मिलकर कंपनी के सभी पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगी। इसमें कंपनी के सार्वजनिक शेयरधारकों के पास रखे सभी शेयरों की खरीद की जायेगी।

प्रवर्तक समूह के अन्य सदस्यों के साथ वेदांता रिसोर्सिज लिमिटेड (वीआरएल) के पास वर्तमान में वेदांता लिमिटेड के 51.06 प्रतिशत शेयर हैं जबकि सार्वजनिक शेयरधारकों के पास कंपनी के 169.10 करोड़ यानी 48.94 प्रतिशत शेयर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).