खेल की खबरें | एंगुलो ने गोवा को सत्र की पहली जीत दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इगोर एंगुलो के दो और जॉर्ज ओर्टिज के एक गोल की मदद से एफसी गोवा ने रविवार को केरल ब्लास्टर्स को 3-1 से मात देकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

फातोर्दा, छह दिसंबर इगोर एंगुलो के दो और जॉर्ज ओर्टिज के एक गोल की मदद से एफसी गोवा ने रविवार को केरल ब्लास्टर्स को 3-1 से मात देकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

गोवा की टीम चार मैच में पांच अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। दो बार की उपविजेता केरल को अब भी सत्र में पहली जीत का इंतजार है।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: भारत टीम ने T20 सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

आईएसएल के इतिहास में गोवा की केरल के खिलाफ 13 मैचों में यह नौवीं जीत है जिसमें यह टीम की लगतार सातवीं जीत है।

मैच के 30वें मिनट में स्पेन के एंगुलो ने सेवियर गामा की मदद से गोल करते हुए गोवा को 1-0 की बढ़त दिला दी। मौजूदा सत्र में यह उनका चौथा गोल है। स्पेन के ही ओर्टिज ने 52वें मिनट में ब्रैंडन फर्नांडेज की मदद से गोवा की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, T20 सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा.

केरल को पहली सफलता विसेंट गोमेज ने 90वें मिनट में नीशू कुमार के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल करके दिलायी। इस गोल के बावजूद केरल की मुसीबत कम नहीं हुई और इंजुरी टाइम में उसके डिफेंडर एन कोस्टा को मैच में दूसरी बार पीला कार्ड दिखाया गया, जो रेड कार्ड में तब्दील हो गया और कोस्टा को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके बाद केरल को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। गोवा ने इसका फायदा उठाते हुए एक और गोल दागते हुए स्कोर 3-1 तक पहुंचा दिया। गोवा के लिए यह गोल एंगुलो ने ही किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\