एजेंसी न्यूज

Mumbai Shocker: मनपसंद खाना नहीं बना पाने से नाराज कामगार ने की दोस्त की हत्या

मुंबई में एक कामगार ने उसके पसंद का भोजन नहीं बना पाने से नाराज हो कर अपने मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी।

Mumbai Shocker: मनपसंद खाना नहीं बना पाने से नाराज कामगार ने की दोस्त की हत्या
हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई (Mumbai)  में एक कामगार ने उसके पसंद का भोजन नहीं बना पाने से नाराज हो कर अपने मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दहिसार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में सोमवार को हुई और आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पसंद का भोजन नहीं बना पाने के कारण आरोपी ने अपने मित्र से झगड़ा किया.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने मित्र के सिर पर कथित तौर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपी ने बीच बचाव करने आए एक अन्य कामगार पर भी हमला किया.  इस हमले में दूसरा कामगार भी घायल को गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यह भी पढ़े: Mumbai: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान प्रेमी ने 19 वर्षीय लड़की की पीट-पीटकर हत्या कर दी

दहिसार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीन पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).