देश की खबरें | आंगनवाड़ी अधिकारी माताओं के साथ मोटे अनाज के व्यंजन साझा करें : आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आंगनवाड़ियों में मोटे अनाज से बने व्यंजन साझा करें ताकि पोषक आहार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आंगनवाड़ियों में मोटे अनाज से बने व्यंजन साझा करें ताकि पोषक आहार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

उन्होंने खानपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं और बच्चों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।

एक सरकारी बयान के मुताबिक केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह बच्चों की जरूरत के हिसाब से कमरा तैयार करें और उनके मूलभूत कौशल को मजबूत करने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार दिल्ली की आंगनवाड़ी केंद्रों को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस कर रही है ताकि बच्चों का पूर्ण विकास हो सके। इसके साथ ही इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।’’

आतिशी ने आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा बच्चों को दिए जा रहे मोटे अनाज आधारित पोषक तत्वों को लेकर माताओं से चर्चा की।

दिल्ली सरकार की मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंगनवाड़ियों और पंजीकृत माताओं के साथ मोटे अनाज आधारित व्यंजन को साझा किया जाए ताकि पोषक आहार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान