देश की खबरें | आंध्र प्रदेश बंदरगाह आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करेगा: मुख्यमंत्री नायडू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की एक हजार किलोमीटर लंबी तटरेखा का उपयोग करते हुए बंदरगाह आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने के मकसद से एक रणनीतिक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक 50 किलोमीटर के अंतराल पर बंदरगाह या मछली पकड़ने के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
अमरावती, 14 मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की एक हजार किलोमीटर लंबी तटरेखा का उपयोग करते हुए बंदरगाह आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने के मकसद से एक रणनीतिक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक 50 किलोमीटर के अंतराल पर बंदरगाह या मछली पकड़ने के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से राज्य में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजन होगा और बुनियादी अवसंरचना का निर्माण होगा।
यहां मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नायडू ने कहा, ‘‘हमने आंध्र प्रदेश की एक हजार किलोमीटर लंबी तटरेखा का उपयोग करके बंदरगाह आधारित अर्थव्यवस्था के विकास के लिए एक रणनीतिक योजना तैयार की है।’’
विज्ञप्ति के अनुसार, नेल्लोर जिले के दुगराजपट्टनम में जहाज निर्माण और मरम्मत क्लस्टर स्थापित करने की एक प्रमुख पहल पर चर्चा की गई।
प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट के आधार पर, इस परियोजना को केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोग के माध्यम से दो हजार एकड़ भूमि में विकसित करने का प्रस्ताव है। इस दो हजार एकड़ में से एक हजार एकड़ भूमि को मुख्य जहाज निर्माण इकाइयों के लिए और एक हजार एकड़ को सहायक उद्योगों के लिए आवंटित किया जाएगा।
इस योजना में एक ग्रीनफील्ड बंदरगाह की स्थापना करना शामिल है, जो जहाज निर्माण और मरम्मत केंद्र से जुड़ा होगा।
परियोजना में अनुमानित केन्द्रीय निवेश 3,500 करोड़ रुपये है, जिसमें आंध्र प्रदेश सरकार हिस्सेदार के रूप में भूमि का योगदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) वैश्विक जहाज निर्माण कंपनियों को आकर्षित करेगा और इस परियोजना से 26 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जिससे पांच हजार प्रत्यक्ष नौकरियां और 30 हजार अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)