आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोविड-19 के 81 नए मामले आए
राज्य में एक दिन में अब तक सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं।
अमरावती, 26 अप्रैल आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 81 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ रविवार को यहां संक्रमण के कुल 1,097 मामले हो गए।
राज्य में एक दिन में अब तक सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं।
सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 के कारण मौत का कोई नया मामला नहीं है जबकि विभिन्न जिलों में 60 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
अकेले कृष्णा जिले से संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए जिनमें सर्वाधिक विजयवाड़ा शहर में हैं। इस जिले में अब तक कुल 177 मामले आए हैं हालांकि कुरनूल और गुंटूर जिलों में इससे अधिक मामले हैं।
कुरनूल में चार नए मामलों के साथ कुल 279 मामले हैं और गुंटूर में तीन नए रोगी सामने आने के बाद कुल रोगियों की संख्या 214 हो गई है।
पश्चिमी गोदावरी जिले में 12 नए मामले सामने आने से यहां रोगियों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

