Andhra Pradesh: पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री नामित कर ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया
आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री नामित किया. अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं.
अमरावती (आंध्र प्रदेश), 14 जून : आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री नामित किया. अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं.
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग दिए गए हैं. नायडू के साथ बुधवार को 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी. अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में आईटीबीपी के दो जवान समेत तीन जवान घायल
पी. नारायण को एक प्रमुख विभाग नगर प्रशासन आवंटित किया गया है, जो अमरावती राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए जिम्मेदार होगा.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
\