देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मंत्री सत्यनारायण ने श्रीकाकुलम में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने शुक्रवार को 100 बिस्तरों की सुविधा वाले अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया।

श्रीकाकुलम, दो जून आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने शुक्रवार को 100 बिस्तरों की सुविधा वाले अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया।

शिक्षा मंत्री ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजना के तहत निर्मित 'पल्सस विजया मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर' को राष्ट्र को समर्पित की।

पल्सस समूह की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक एक किफायती ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अस्पताल में कार्डियोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, बाल रोग और आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा संबंधी विशिष्ट सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

अस्पताल में नवीनतम प्रौद्योगिकी से लैस अनुसंधान प्रयोगशालाएं भी होंगी, इस प्रकार शोध और शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग की सुविधा होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार पल्सस विजया मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च को 25,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

सत्यनारायण ने कहा, ‘‘ पल्सस विजय मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन श्रीकाकुलम में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचा सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है और मुझे विश्वास है कि यह अस्पताल हमारे नागरिकों के लिए विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा और उनकी भलाई के लिए हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\