देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नजीर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

अमरावती, 26 जनवरी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी नगर स्टेडियम में राष्ट्रध्वज फहराया।

नजीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस सत्य, अहिंसा एवं शांति के महान आदर्शों के प्रति पुनः समर्पण का दिन है।’’

नायडू ने लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘आइए, हम संविधान की भावना को साथ लेकर विकसित भारत 2047 और स्वर्ण आंध्र विजन’ 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करें।’’

युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी लोगों से देश की विविधता में एकता की ताकत का जश्न मनाने और इस महान राष्ट्र को परिभाषित करने वाले संविधान को बनाए रखने एवं मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान