देश की खबरें | आंध्र प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए नए घर बनाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में जिन लोगों के घर बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनके लिए राज्य सरकार नए घर बनाएगी तथा वह हाल की बाढ़ में क्षतिग्रस्त वाहनों के लिए मुआवजा देने पर भी विचार कर रही है।
अमरावती, 13 सितंबर आंध्र प्रदेश में जिन लोगों के घर बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनके लिए राज्य सरकार नए घर बनाएगी तथा वह हाल की बाढ़ में क्षतिग्रस्त वाहनों के लिए मुआवजा देने पर भी विचार कर रही है।
शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि हाल में बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आई मूसलाधार बारिश और बुदामेरु नदी में आई बाढ़ ने विजयवाड़ा में तबाही मचा दी, जबकि कुल सात जिले प्रभावित हुए।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सचिवालय में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की। बाढ़ में जिन लोगों ने अपने सभी घरेलू संसाधन और सामान खो दिए हैं सरकार उन्हें अलग-अलग स्तर पर मुआवजा देने की योजना बना रही है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "जिन लोगों के घर बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनके लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार नए घरों का निर्माण किया जाएगा।"
साथ ही कहा गया है कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद सरकार वित्तीय सहायता के बारे में निर्णय लेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन पूरा हो जाता है तो 17 सितंबर को सहायता राशि वितरित की जा सकेगी।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बाढ़ में 2.13 लाख से अधिक घर जलमग्न हो गए, जिनमें से 84,505 घरों के नुकसान का आकलन पूरा हो चुका है।
इसके अलावा बाढ़ में हजारों कारें, दोपहिया वाहन और ऑटोरिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 2.14 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें भी नष्ट हो गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

