जरुरी जानकारी | आंध्र प्रदेश सरकार ने 2021- 22 के लिये 2.29 लाख करोड़ का बजट पेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार को बजट में 2.29 लाख करोड़ रुपये के खर्च और 1.77 लाख करोड़ की आय का अनुमान है। इसके साथ राजस्व घाटा 5,000 करोड़ रुपये और वित्तीय घाटा 37,029 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

सरकार को बजट में 2.29 लाख करोड़ रुपये के खर्च और 1.77 लाख करोड़ की आय का अनुमान है। इसके साथ राजस्व घाटा 5,000 करोड़ रुपये और वित्तीय घाटा 37,029 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

वित्त मंत्री बुग्गना राजेन्द्रनाथ ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद बजट पेश किया। वार्षिक बजट पेश करने के लिए विधानसभा में एक दिन का सत्र बुलाया गया था।

सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान 50,525 करोड़ रुपये का नया उधार लेगी जिससे उसका सार्वजनिक ऋण 2021-22 में बढ़कर 3,87,125 करोड़ रुपये हो जाएगा, जो पिछले वर्ष 3,55,874 करोड़ रुपये था। इसके चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार को 23,205.88 करोड़ रुपये कर्ज की किस्त और ब्याज चुकाने में देना होगा।

सरकार ने इस वर्ष 22 मुफ्त योजनाओं के लिए 48,083.92 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इनमें से 16,899 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन योजनाओं को राज्य विकास निगम के माध्यम से लागू किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं और बच्चों के लिये क्रमश: 47,283 करोड़ रुपये और 16,748 करोड़ रुपये का अलग बजट रखा है। महिला बजट जिसे लिंग बजट कहा गया है उसको दो हिस्सों में बांटा गया है, 23,463 करोड़ रुपये का एक हिस्सा महिलाओं और लड़कियों से संबंधित योजनाओं के लिये होगा जबकि शेष राशि समग्र योजनाओं का हिस्सा होगी।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू