देश की खबरें | आंध्र प्रदेश सरकार कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू करने के लिए तैयार : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार 16 जनवरी को कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के लिए तैयार है। टीकाकरण की शुरुआत पहले चरण में लगभग 3.6 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने के साथ होगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 10 जनवरी आंध्र प्रदेश सरकार 16 जनवरी को कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के लिए तैयार है। टीकाकरण की शुरुआत पहले चरण में लगभग 3.6 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने के साथ होगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को दी।

स्वास्थ्य आयुक्त के. भास्कर ने कहा कि राज्य मशीनरी ने टीकाकरण कार्यक्रम के अब तक तीन पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और वास्तविक अभियान के लिए आवश्यक सभी चीजों का इंतजाम कर लिया गया है।

भास्कर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुल मिलाकर 1,940 स्थलों का उपयोग टीकाकरण कार्यक्रम के लिए किया जाएगा जिनमें से 1,659 के परिसर में ‘कोल्ड चेन पॉइंट’ हैं। उन्होंने कहा कि बाकी स्थलों के लिए टीके को निकटतम ‘कोल्ड चेन’ बिंदु से लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक स्थल पर 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। भास्कर ने कहा कि प्रत्येक स्थल पर पुलिस की तैनात रहेगी।

स्वास्थ्य आयुक्त के अनुसार, राज्य को आठ महीने की अवधि में पांच करोड़ लोगों के लिए कोविड-19 टीके की कम से कम 10 करोड़ खुराक की आवश्यकता होगी।

भास्कर ने कहा कि सितंबर 2021 तक टीके की कुल 1,31,75,000 शीशियों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शीशी में मीजल्स और रूबेला के टीकों के आकार की 10 खुराक होती हैं और 25 प्रतिशत अपव्यय की आशंका होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड