देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री 19 जनवरी को अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली जाएंगे।

अमरावती, 18 जनवरी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश के मंदिरों में मूर्तियां को क्षति पहुंचने पर राज्य सरकार के विरुद्ध भाजपा नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के इस दौरे को अहम माना जा रहा है, हालांकि सूत्रों ने इस मुद्दे पर रेड्डी से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाबत कोई जानकारी नहीं दी है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक डी जी सवांग ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं द्वारा मंदिरों में मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गई।

सवांग के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने डीजीपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान रेड्डी इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\