आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अमित शाह से मुलाकात की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें पोलावरम परियोजना के लिए कर्ज सीमा और वित्त पोषण में वृद्धि करना शामिल है.
नयी दिल्ली, 3 जून : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी (YS Jaganmohan Reddy) ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें पोलावरम परियोजना के लिए कर्ज सीमा और वित्त पोषण में वृद्धि करना शामिल है.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में रेड्डी ने राज्य सरकार की शुद्ध कर्ज सीमा को पहले के स्तर पर बहाल करने और एक पखवाड़े में पोलावरम सिंचाई परियोजना की संशोधित अनुमानित लागत (5,548.87 करोड़ रुपये) जारी करने की मांग दोहराई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान राज्य के कई अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की गई. अपनी यात्रा के दूसरे दिन शाह से मुलाकात करने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए. यह भी पढ़ें : केरल की थ्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उमा थॉमस जीतीं
जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर रेड्डी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं में राज्य के लंबित मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी. इसके अलावा, रेड्डी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

