एजेंसी न्यूज

Chandrababu Naidu's Brother Passes Away: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भाई का निधन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के पूर्व विधायक एन. राममूर्ति नायडू (72) का शनिवार को यहां एक निजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निधन हो गया.

Chandrababu Naidu's Brother Passes Away: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भाई का निधन
Chandrababu Naidu- Facebook

हैदराबाद, 16 नवंबर : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के पूर्व विधायक एन. राममूर्ति नायडू (72) का शनिवार को यहां एक निजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल ने यह जानकारी दी जहां वह इलाज करा रहे थे.

अस्पताल ने एक बुलेटिन में बताया कि राममूर्ति नायडू को हृदयाघात के बाद 14 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने दोपहर 12:45 बजे अंतिम सांस ली. अस्पताल ने कहा कि वह श्वसन संबंधी समस्या के बाद वेंटिलेटर पर थे. यह भी पढ़ें : भाजपा नेता चुनावों को धार्मिक रंग देने के लिए ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठा रहे हैं: शरद पवार

राममूर्ति नायडू 1994 से 1999 तक आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरि से विधायक रहे. उनके बेटे नारा रोहित एक प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राममूर्ति नायडू के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).