एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम परियोजना स्थल का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पोलावरम परियोजना स्थल का दौरा कर कार्यों और परियोजना की स्थिति की समीक्षा की।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम परियोजना स्थल का दौरा किया

पोलावरम (आंध्र प्रदेश), 17 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पोलावरम परियोजना स्थल का दौरा कर कार्यों और परियोजना की स्थिति की समीक्षा की।

चौथी बार पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री नायडू इस स्थल का दौरा कर रहे हैं।

नायडू दोपहर 12 बजे पोलावरम परियोजना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री एन रामानायडू और अन्य लोग भी थे।

मुख्यमंत्री ने परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

पोलावरम परियोजना एलूरु जिले के पोलावरम मंडलम में रामय्यापेटा गांव के पास गोदावरी नदी पर है जो कोव्वूरु-राजमंदुरी सड़क-सह-रेल पुल से लगभग 34 किमी ऊपर की ओर स्थित है।

पोलावरम परियोजना प्राधिकरण (पीपीए) के अनुसार बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का उद्देश्य 4.3 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करना, 960 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन करना तथा 611 गांवों के लगभग 30 लाख लोगों को पेयजल की आपूर्ति करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).