देश की खबरें | आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर हंगामेदार होने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा जिसके तेलुगु देशम पार्टी (तेदपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की कथित कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मु्द्दों को लेकर हंगामेदार होने के आसार हैं।

अमरावती, 20 सितंबर आंध्र प्रदेश विधानसभा का सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा जिसके तेलुगु देशम पार्टी (तेदपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की कथित कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मु्द्दों को लेकर हंगामेदार होने के आसार हैं।

विपक्षी तेदपा विधायकों-विधान पार्षदों ने बुधवार को फैसला किया कि वे विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे। उन्होंने नायडू की कथित अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। विधानमंडल सदस्यों ने विधानसभा और विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के नेताओं के भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाने का फैसला किया।

तेदपा के पोलित ब्यूरो सदस्य निम्मला रामनायडू ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रेखांकित किया कि उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के गत चार साल के प्रदर्शन की गहनता से समीक्षा की और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि विधानमंडल को कथित तौर पर वाईएसआर कांग्रेस के कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है।

रामनायडू ने विपक्षी दल को सदन में जनता के मुद्दे उठाने के लिए महज 10 मिनट का समय आवंटित किए जाने पर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि तेदपा विधानमंडल दल नायडू पर आरोप लगाने के पीछे साजिश को भी उजागर करेगा।

इस बीच, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें संविदा कर्मी विधेयक-2023 और आंध्र प्रदेश गारंटी पेंशन योजना (एपीजीपीएस) विधेयक सहित कुछ विधेयकों को मंजूरी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान