देश की खबरें | आंध्र प्रदेश विस : हंगामे के बीच कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को रिहा करने की मांग को लेकर विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच विधानसभा के अध्यक्ष तम्मिनेनी सीताराम ने बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
अमरावती, 21 सितंबर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को रिहा करने की मांग को लेकर विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच विधानसभा के अध्यक्ष तम्मिनेनी सीताराम ने बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही तेदेपा सदस्य तख्तियां लिए आसन के पास पहुंच गए और अध्यक्ष को घेर लिया। अध्यक्ष ने तेदेपा विधायकों से अपनी सीट पर जाने और प्रश्न काल चलने देने का अनुरोध किया।
इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
नायडू की गिरफ्तारी पर तेदेपा सदस्यों के स्थगन प्रस्ताव का जवाब देते हुए विधायी मामलों के मंत्री बी राजेंद्रनाथ ने कहा कि वे कार्यमंत्रणा परिषद की बैठक में इस विषय को उठा सकते हैं।
विपक्षी दल के करीब 12 विधायकों ने अध्यक्ष के आसन के समीप खड़े होकर और काली तख्तियां लिए नारे लगाए जबकि तेदेपा के प्रदेश अध्यक्ष किंजारापु अत्चेननायडू अपनी सीट पर बैठे हुए थे।
हंगामा जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)