देश की खबरें | आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित 10वीं की परीक्षा में साढ़े चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की और लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।

अमरावती, 23 अप्रैल आंध्र प्रदेश में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित 10वीं की परीक्षा में साढ़े चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की और लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।

परीक्षा में 6.1 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें तीन लाख लड़कियां और करीब 3.1 लाख लड़के थे।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 84 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 78 प्रतिशत से अधिक लड़के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

लड़कियों के उत्तीर्ण होने की दर लड़कों से 5.78 प्रतिशत अधिक रही।

सरकारी परीक्षा निदेशक के श्रीनिवासुलु रेड्डी ने विज्ञप्ति में कहा, "पार्वतीपुरम मान्यम जिला 93.90 प्रतिशत उत्तीर्णता के साथ सूची में शीर्ष पर रहा, जबकि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सबसे कम 47.64 प्रतिशत उत्तीर्णता दर्ज की गई।"

इस साल, 1,680 स्कूलों में सभी छात्र पास हुए, जबकि 19 स्कूलों में एक भी छात्र पास नहीं हो सका।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिनके उत्तीर्ण होने की दर 83.19 प्रतिशत रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर