देश की खबरें | आंध्र : नायडू ने पहले कार्यकाल की वर्षगांठ पर और अधिक कल्याणकारी एवं विकास पहल का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के शासन का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों के निरंतर समर्थन से राज्य सरकार कई और कल्याणकारी एवं विकास पहल शुरू करेगी।

अमरावती, 12 जून आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के शासन का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों के निरंतर समर्थन से राज्य सरकार कई और कल्याणकारी एवं विकास पहल शुरू करेगी।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "इस अवसर पर, मैं वादा करना चाहता हूं कि हम लोगों के आशीर्वाद से कई और कल्याणकारी एवं विकास कार्यक्रम लागू करेंगे।"

उन्होंने कहा कि राजग सरकार को लोगों का जनादेश इसीलिए मिला था ताकि वह आंध्र प्रदेश को फिर से कल्याण, विकास और अच्छे शासन के साथ आगे बढ़ा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की लगातार कोशिश कर रही है। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद एक साल में पेंशन, अन्ना कैंटीन जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में नौकरियों के लिए निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ सरकार ने किसानों से 55 टन धान खरीदा है और उनके कल्याण के लिए कई फैसले भी लिए हैं।

इसके अलावा, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार जून महीने में ‘अन्नदाता सुखी भव’ योजना लागू करेगी, जिसके तहत किसानों को सालाना 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

नायडू ने कहा कि सरकार ने हर एक खेत तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने सरकार के शासन का एक साल सफलतापूर्वक पूरा होने में सहयोग देने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान