अमरावती, 13 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को नयी गारंटीकृत पेंशन योजना (जीपीएस) के तहत सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को द्विवार्षिक महंगाई राहत (डीआर) के साथ पेंशन बढ़ाने का वादा दोहराया।
विभिन्न सरकारी कर्मचारी संघों के नेताओं ने मंगलवार को रेड्डी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने इस प्रतिबद्धता को दोहराया।
राज्य सरकार द्वारा साझा की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में रेड्डी के हवाले से कहा गया है, ‘‘आपको पेंशन के रूप में आखिरी महीने के मूल का 50 प्रतिशत मिलेगा और हर साल दो डीआर के साथ इसे बढ़ाया जायेगा।’’
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने सात जून को जीपीएस को मंजूरी दी थी।
मुख्यमंत्री के अनुसार वाईएसआरसीपी सरकार ने जीपीएस, डीआर और अंतिम आहरित मूल राशि के 50 प्रतिशत की गारंटी पेंशन देने का वादा किया है और ऐसा 2003 के बाद से किसी अन्य सरकार ने नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि जीपीएस में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की कुछ विशेषताएं हैं जो कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार के लिए भी फायदेमंद होंगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के कई वर्षों के बाद भी, उनके जीवन स्तर की रक्षा के लिए डीआर को मुद्रास्फीति की दर के साथ जोड़ा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY