खेल की खबरें | आंध्र और सेना जीते, उत्तराखंड अंतिम लीग मैच हारने के बावजूद ग्रुप में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड शनिवार को यहां अपने अंतिम लीग मैच में आंध्र प्रदेश से आठ विकेट से हारने के बावजूद ट्राफी टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ई में शीर्ष पर रहा।

तिरूवनंतपुरम, पांच मार्च उत्तराखंड शनिवार को यहां अपने अंतिम लीग मैच में आंध्र प्रदेश से आठ विकेट से हारने के बावजूद ट्राफी टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ई में शीर्ष पर रहा।

ग्रुप के एक अन्य मैच में सेना ने राजस्थान को 10 विकेट से पराजित किया।

उत्तराखंड ने 12 अंक से ग्रुप में शीर्ष पर रहकर अगले दौर के लिये क्वालीफाई किया जिसके बाद आंध्र (नौ) और सेना (आठ) रहे। राजस्थान छह अंक से अंतिम स्थान पर रहा।

उत्तराखंड को 194 रन पर समेटने के बाद आंध्र ने 32 रन की बढ़त हासिल की।

इसके बाद बायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सीवी स्टीफन ने पांच विकेट झटककर उत्तराखंड की दूसरी पारी 101 रन के अंदर समेटने में अहम भूमिका निभायी।

जीत के लिये 70 रन के लक्ष का पीछा करने उतरी आंध्र ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर जीत दर्ज की।

एक अन्य मैच में सेना ने 209 रन की बढ़त हासिल करने के बाद राजस्थान को 210 रन पर समेट दिया। उसके लिये राहुल सिंह और पुलकित नारंग ने तीन तीन विकेट झटके।

सेना को जीत के लिये दो रन बनाने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान