एजेंसी न्यूज

चिरंजीवी समेत अनय तेलुगु कलाकारों ने ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि

चिरंजीवी ने अभिनेता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें अपना ‘दोस्त’ बताया।

चिरंजीवी समेत अनय तेलुगु कलाकारों ने ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि
जमात

हैदराबाद, 30 अप्रैल मेगास्टार चिरंजीवी समेत तेलुगु फिल्म उद्योग के अन्य कलाकारों ने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

चिरंजीवी ने अभिनेता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें अपना ‘दोस्त’ बताया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने कहा, ‘‘ यह जानकर बेहद दुख हो रहा है कि ऋषि जी अब इस दुनिया में नहीं है। एक अच्छे दोस्त, एक बड़े कलाकार, लाखों लोगों के दिलों की धड़कन और एक बड़ी विरासत को आगे ले जाना वाला व्यक्ति। इस बड़ी क्षति से बेहद दुखी हूं। अलविदा मेरे दोस्त ऋषि कपूर। आत्मा को शांति मिले।’’

चिरंजीवी के छोटे भाई और लोकप्रिय हीरो पवन कल्याण ने कपूर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति बताया।

जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने कहा, ‘‘ महान अभिनेता ऋषि कपूर के चले जाने से बेहद दुखी हूं। यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’’

अभिनेता महेश बाबू ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह दिल दुखाने वाला है कि ऋषि कपूर सर अब नहीं रहे। सिनेमा की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति…मनोरंजन करने वाला बड़ा कलाकार और क्षमतावान अभिनेता..सही मायने में लिजेंड। रणबीर और उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं और इस कठिन घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।’’

अभिनेता का निधन 67 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).