देश की खबरें | भदोही में अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही में बुधवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की चार फुट ऊंची प्रतिमा तोड़ दी।
भदोही (उप्र), 15 जनवरी भदोही में बुधवार सुबह कुछ अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की चार फुट ऊंची प्रतिमा तोड़ दी।
चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदरमन गांव की दलित बस्ती में प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के बाद कई घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाल ली।
चौरी थाना के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह उस समय हुई जब कोम ग्राम सभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती के जन्मदिन से संबंधित समारोह की तैयारी की जा रही थी।
प्रतिमा भदरमन गांव में तालाब किनारे चबूतरे पर स्थापित थी।
ग्राम प्रधान से इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जुटे लोगों को शांत कराया गया और एक नयी प्रतिमा देर शाम उसी स्थान पर लगा दी गई।
कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में ग्राम प्रधान राजमणि सरोज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2025 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

