देश की खबरें | आनंदीबेन पटेल और योगी ने शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा कि भारतीय सैनिकों ने सीमा की रक्षा हेतु जिस अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य का परिचय देते हुए बलिदान दिया है, उसे सदैव याद रखा जायेगा ।

जियो

राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा कि भारतीय सैनिकों ने सीमा की रक्षा हेतु जिस अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य का परिचय देते हुए बलिदान दिया है, उसे सदैव याद रखा जायेगा ।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने सैनिकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े | लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर हमला पूर्व नियोजित, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी समकक्ष से फोन पर बात कर दर्ज कराया विरोध.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की वीरता को नमन किया ।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा ।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: वेदाद्री गांव में ट्रैक्टर और लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जनपद मेरठ निवासी सेना के हवलदार विपुल रॉय की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है ।

उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है। शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी ।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार की शाम हुई झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट