एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आनंद ने ग्रैंड शतरंज टूर में अच्छी शुरूआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने 2023 शतरंज ग्रैंड टूर पर रैपिड वर्ग के तीन दौर के बाद दो जीत के साथ बढत बना ली है ।

खेल की खबरें | आनंद ने ग्रैंड शतरंज टूर में अच्छी शुरूआत की

जगरेब (क्रोएशिया), छह जुलाई भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने 2023 शतरंज ग्रैंड टूर पर रैपिड वर्ग के तीन दौर के बाद दो जीत के साथ बढत बना ली है ।

पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद ने रोमानिया के ग्रैंडमास्टर रिचर्ड रैपोर्ट और कोंस्टेंटाइन लुपुलेस्कू को हराया । इससे पहले उन्होंने अलीरजा फिरोजा से ड्रॉ खेला था ।

आनंद पांच अंक के साथ शीर्ष पर है । दूसरे स्थान पर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, जान क्रिस्टोफ डुडा और रैपोर्ट हैं जिनके चार अंक है ।

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश पहले दौर में कार्लसन से हार गए लेकिन बाद में इयान एन और फिरोजा से ड्रॉ खेलकर दस खिलाड़ियों में नौवे स्थान पर हैं ।

आनंद का सामना अब कार्लसन से होगा जबकि आठवें दौर में आनंद की टक्कर गुकेश से होगी ।

रैपिड वर्ग के बाद ब्लिट्ज मुकाबले खेले जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).