एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में स्विडलर से हारे आनंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।

खेल की खबरें | लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में स्विडलर से हारे आनंद

चेन्नई, 22 जुलाई पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।

मैग्नस कार्लसन चेस टूर में पहली बार हिस्सा रहे आनंद ने बेस्ट आफ फोर बाजी के मुकाबले में पहली तीन बाजी ड्रॉ खेली लेकिन उन्हें अंतिम बाजी में हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | UAE में हो सकता है IPL 2020 टूर्नामेंट, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने दिए संकेत.

मई में आनलाइन नेशन्स कप में हिस्सा लेने के बाद वापसी कर रहे आनंद और स्विडलर तीन बाजी के बाद 1.5-1.5 से बराबरी थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अंतिम बाजी में हार के साथ मुकाबला गंवा दिया।

अनुभवी बोरिस गेलफेंड ने पहले दिन उलटफेर करते हुए दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के डिंग लिरेन को 3-1 से हराया।

यह भी पढ़े | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से हटी: रिपोर्ट.

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीष गिरी को 3-1 से शिकस्त दी जबकि रूस के इयान नेपोमनियाची और हंगरी के पीटर लेको भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। नेपामनियाची ने व्लादिमीर क्रैमनिक जबकि लेको ने वैसिली इवानचुक को हराया।

सभी राउंड रोबिन मैच बेस्ट आफ फोर मुकाबले हैं।

लीजेंड्स आफ चेस प्रतियोगिता में चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले कार्लसन, लिरेन, नेपोमनियाची और गिरी को स्वत: आमंत्रण मिला है और वे 40-52 आयु वर्ग के छह लीजेंड्स के साथ खेल रहे हैं जो अपने करियर के दौरान कभी ना कभी विश्व शतरंज के शीर्ष पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).