एजेंसी न्यूज

ऑनलाइन नेशन्स कप के लिये भारत की मजबूत टीम में आनंद, गुजराती और हम्पी

भारतीय टीम में देश के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा और कोनेरू हम्पी शामिल हैं। बी अधिबान और डी हरिका रिजर्व सदस्य हैं।

ऑनलाइन नेशन्स कप के लिये भारत की मजबूत टीम में आनंद, गुजराती और हम्पी

चेन्नई, 24 अप्रैल पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद पांच से 10 मई तक होने वाले फिडे चेस डाट का ऑनलाइन नेशन्स कप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

भारतीय टीम में देश के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा और कोनेरू हम्पी शामिल हैं। बी अधिबान और डी हरिका रिजर्व सदस्य हैं।

फिडे ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि पूर्व विश्व चैम्पियन व्लादिमीर क्रैमनिक भारतीय टीम के सलाहकार हैं। टूर्नामेंट में छह पूर्व विश्व चैम्पियन भाग लेंगे।

टूर्नामेंट में चीन (औसत ईएलओ रेटिंग 2717) के बाद यूरोप (2687), रूस (2662), अमेरिका (2641), भारत (2605(और ‘शेष विश्व’ टीम (2597) हैं।

चीन की टीम में दुनिया के तीसरे नंबर के डिंग लिरेन, वांग हाओ, वेई यि और होऊ यिफान के साथ यु यांग्यी और मौजूदा महिला विश्व चैम्पियन जु वेंजुन हैं।

मजबूत यूरोपीय टीम की अगुआई फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव करेंगे जिसमें लेवोन अरोनियन, अनीश गिरी और अन्ना मुजीचुक शामिल हैं जबकि जान क्रिस्तोफ डुडा और नाना जागनिद्जे रिजर्व खिलाड़ी हैं। पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव इसकी कप्तानी करेंगे।

फिडे अध्यक्ष अरकाडी वोरकोविच ‘शेष विश्व’ टीम के कप्तान होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).