एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता के विधि महाविद्यालय में सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों की चाल-ढाल का विश्लेषण किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित दक्षिण कलकत्ता विधि महाविद्यालय परिसर में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार से जुड़े मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों का पुलिस ने चाल-ढाल पहचान विश्लेषण (गैट रिकग्निशन एनालिसिस) किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोलकाता के विधि महाविद्यालय में सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों की चाल-ढाल का विश्लेषण किया गया

कोलकाता, 24 जुलाई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित दक्षिण कलकत्ता विधि महाविद्यालय परिसर में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार से जुड़े मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों का पुलिस ने चाल-ढाल पहचान विश्लेषण (गैट रिकग्निशन एनालिसिस) किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विश्लेषण बुधवार को उस सुधार गृह में शुरू किया गया जहां चारों आरोपी मोनोजीत मिश्रा, प्रमित मुखर्जी, जैब अहमद और सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी बंद हैं।

एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को इस विश्लेषण की अनुमति दी थी।

अधिकारी ने बताया, "परीक्षण में मूल रूप से उनके चलने के तरीके का अवलोकन व विश्लेषण किया गया है। विश्लेषण के निष्कर्षों की तुलना उस दिन कॉलेज परिसर से बरामद सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो साक्ष्यों से की जाएगी। अपराध के समय घटनास्थल पर उनकी मौजूदगी को साबित करने के लिए यह परीक्षण किया गया है।"

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल फोन की फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट भी मिल गई है।

कार्यालय ने कहा, "ये रिपोर्ट जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं क्योंकि इन फोन का उपयोग कथित तौर पर कॉलेज परिसर के अंदर गार्ड के कमरे में हुए अपराध को रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।"

उन्होंने बताया कि सेवा प्रदाताओं ने उन्हें कॉल सूचियों का विवरण सौंप दिया है।

दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जून की शाम को एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने संस्थान के अंदर उससे सामूहिक बलात्कार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).