देश की खबरें | अनाहत सिंह ने कोस्टा नॉर्थ कोस्ट ओपन पीएसए चैलेंजर खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में कोस्टा नॉर्थ कोस्ट ओपन 2024 में महिला एकल का खिताब जीतकर साल की अपनी छठी पीएसए चैलेंजर ट्रॉफी हासिल की।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में कोस्टा नॉर्थ कोस्ट ओपन 2024 में महिला एकल का खिताब जीतकर साल की अपनी छठी पीएसए चैलेंजर ट्रॉफी हासिल की।

टूर्नामेंट में तीसरी वरीयत 16 वर्षीय भारतीय ने फाइनल में जापान की छठी वरीयता प्राप्त अकारी मिडोरिकावा को सीधे गेमों में 3-0 (11-6, 11-6, 11-7) से हराया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनाहत ने शानदार खेल दिखाया और केवल एक गेम गंवाया।

सेमीफाइनल में उन्होंने हांगकांग की सातवीं वरीय क्रिस्टी वोंग को 3-1 (11-5, 7-11, 11-7, 11-9) से मात दी।

इससे पहले उन्होंने पहले राउंड में हांगकांग की बोबो लैम और हेलेन टैंग को हराया था।

हांग्झोउ एशियाई खेलों में महिला टीम और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतने वाली अनाहत को वरीयता के कारण पहले दौर में बाई मिली।

इस साल की शुरुआत में उन्होंने जनवरी में जेएसडब्ल्यू विलिंगडन लिटिल मास्टर्स और सीनियर टूर्नामेंट का खिताब जीता। इसके बाद अप्रैल में हमदर्द स्क्वाशटर्स नॉर्दर्न स्लैम पीएसए चैलेंजर का खिताब जीता।

उन्होंने जून और अगस्त में क्रमशः एचसीएल स्क्वाश टूर के चेन्नई और कोलकाता चरण में जीत हासिल की तथा अगस्त में रिलायंस पीएसए चैलेंज 3 टूर्नामेंट भी जीता।

अनाहत जापान में डायनाम कप एसक्यू-क्यूब ओपन के फाइनल में पहुंचीं लेकिन चोट के कारण उन्हें मिस्र की रुकय्या सलेम के खिलाफ खिताबी मुकाबले से हटना पड़ा।

उन्होंने इस साल सीनियर और जूनियर दोनों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\