देश की खबरें | केरल के त्रिशूर में अज्ञात गिरोह ने तीन एटीएम से 70 लाख रुपये लूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार को एक अज्ञात गिरोह ने तीन एटीएम को निशाना बनाया और करीब 70 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
त्रिशूर (केरल), 27 सितंबर केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार को एक अज्ञात गिरोह ने तीन एटीएम को निशाना बनाया और करीब 70 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना का पता तब चला जब एटीएम के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने मप्राणम, त्रिशूर पूर्व और कोलाझी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम को निशाना बनाया।
नगर पुलिस आयुक्त आर. इलांगो ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘घटना देर रात दो बजे से सुबह चार बजे के बीच हुई। एक एटीएम ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में है जबकि दो अन्य नगर पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में स्थित हैं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और एटीएम मशीन को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया।’’
गिरोह के संबंध में पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और उसने पड़ोसी तमिलनाडु में भी जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह सबसे पहले मप्राणम स्थित एटीएम पहुंचा और वहां से करीब 35 लाख रुपये लूटे। इसके बाद वे शहर पहुंचे और शोरनूर रोड स्थित एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया तथा करीब 9.5 लाख रुपये लूट लिए।
पुलिस ने बताया कि आखिरी बार उन्होंने एसबीआई की कोलाझी शाखा के एटीएम को निशाना बनाया, जहां से उन्होंने करीब 25 लाख रुपये लूटे।
पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

