एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कैलाश कॉलोनी में एक कार्यालय में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कैलाश कॉलोनी के मुख्य बाजार में स्थिति एक कार्यालय में सोमवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कैलाश कॉलोनी में एक कार्यालय में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

नयी दिल्ली, 16 जून राष्ट्रीय राजधानी में कैलाश कॉलोनी के मुख्य बाजार में स्थिति एक कार्यालय में सोमवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया, “ पूर्वाह्न 10.25 बजे कैलाश कॉलोनी के मुख्य बाजार में स्थित एक दफ्तर में आग लगने की सूचना मिली। हमने दमकल की तीन गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा।”

पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई और उसने भी टीम को मौके पर भेजा।

दमकल और पुलिस की टीमों ने तत्काल इमारत को खाली कराया।

अधिकारी के मुताबिक, पूर्वाह्न 11.05 बजे तक आग को पूरी तरह से बूझा दिया गया।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).