विदेश की खबरें | अंटार्कटिका में अनुसंधान केंद्र में बीमार पड़े एक कर्मचारी को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अनुसंधान केंद्र से बचाया गया व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया के एक अस्पताल में भर्ती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अनुसंधान केंद्र से बचाया गया व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया के एक अस्पताल में भर्ती है।

आइसब्रेकर ‘आरएसवी नूयिना’ ने तस्मानिया के होबार्ट में ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिक मंडल मुख्यालय और ऑस्ट्रेलिया के केसी स्टेशन के बीच आने-जाने में 6,500 किलोमीटर यानी 4,000 मील से अधिक की दूरी तय की जिसमें दो सप्ताह से अधिक का समय लगा।

ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिक मंडल मुख्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आरएसवी नुयिना, कासे रिसर्च स्टेशन से एक अस्वस्थ अभियानकर्ता को लेकर वापस होबार्ट लौट आया है।''

इसमें बताया गया,''अभियानकर्ता को आरएसवी नुयिना से रॉयल होबार्ट अस्पताल भेज दिया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।''

बीमार व्यक्ति को एक हेलीकॉप्टर की मदद से तीन सितंबर को अनुसंधान केंद्र से निकाला गया था और 144 किलोमीटर यानी 89 मील दूर खड़े नुयिना तक लेकर आया गया।

गर्मियों के मौसम में कासे अनुसंधान केंद्र पर 150 से अधिक लोग कार्य करते हैं लेकिन सर्दियों में यह संख्या घटाकर 20 से भी कम कर दी जाती है। इस दौरान केवल रखरखाव के लिए आवश्यक लोग ही मौजूद होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now