एजेंसी न्यूज

अमेजन के न्यूयॉर्क के गोदाम में कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना वायरस से हुई मौत

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन की प्रवक्ता लीजा लेवानडोस्की ने मंगलवार को एएफपी को ईमेल के जरिए भेजे बयान में कहा, "हम न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप पर हमारे एक गोदाम पर अपने एक सहयोगी की मौत से दुखी हैं. फ्रांस में भी अमेज़न का श्रमिक संघों से विवाद चल रहा है. कंपनी ने कर्मचारियों को वायरस के खतरे बचाने के लिए कुछ खास नहीं किया है.

अमेजन के न्यूयॉर्क के गोदाम में कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना वायरस से हुई मौत
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन (Amazon) की प्रवक्ता लीजा लेवानडोस्की (Lisa Lewandowski) ने मंगलवार को एएफपी को ईमेल के जरिए भेजे बयान में कहा, "हम न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप पर हमारे एक गोदाम पर अपने एक सहयोगी की मौत से दुखी हैं. " उन्होंने कहा, "हमारी उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं हैं. हम उनके सभी सहकर्मियों का सहयोग कर रहे हैं."

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों के लिए अमेज़न एक जीवन रेखा की तरह बन गया है. कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लगभग 1,75,000 नए कर्मियों को नौकरी पर रखने की प्रक्रिया में है. मगर कंपनी को गोदाम के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा है. उनका दावा है कि अमेज़न उन्हें सुरक्षित रखने में विफल रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में तबलीगी जमात के फैसलाबाद प्रमुख की कोरोना वायरस से मौत

पिछले हफ्ते स्टेटन द्वीप स्थित कंपनी गोदाम के बाहर कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया था. अमेजन के उपाध्यक्ष टिम ब्रे ने सोमवार को कहा कि गोदाम में जिस तरह का सलूक किया जा रहा, उसके खिलाफ बोलने वाले तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के विरूद्ध उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

फ्रांस में भी अमेज़न का श्रमिक संघों से विवाद चल रहा है. उनका कहना है कि कंपनी ने कर्मचारियों को वायरस के खतरे बचाने के लिए कुछ खास नहीं किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).