देश की खबरें | बिहार में भय का माहौल, नीतीश अपना घर संभालें पहले: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में अपराध की घटनाओं और राज्य सरकार के एक मंत्री के कथित विवादास्पद बयान को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अब ‘‘सुशासन बाबू’’ का स्वांग रचना बंद कर देना चाहिए।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में अपराध की घटनाओं और राज्य सरकार के एक मंत्री के कथित विवादास्पद बयान को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अब ‘‘सुशासन बाबू’’ का स्वांग रचना बंद कर देना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बिहार के बेगूसराय में हुई गोलीबारी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ़ घूम रहे हैं और इस वजह से राज्य की जनता में ही नहीं, बल्कि निवेशकों में भी नाराजगी है।

उन्होंने राज्य के कृषि मंत्री के उस बयान के लिए भी मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उनका विभाग ‘‘चोरों’’ से भरा है और वह (नीतीश) उसके ‘‘सरगना’’ हैं।

प्रसाद ने कहा, ‘‘कमाल है...सुशासन बाबू, आपको नये मित्रों के साथ क्या क्या पदवी मिल रही है, और आप कुछ कर पाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार को दिल्ली में ‘‘सुशासन बाबू’’ का स्वांग रचना बंद करना चाहिए और पहले अपना घर संभालना चाहिए।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों भाजपा से अलग होकर नीतीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाई थी। नीतीश के पाला बदलने के बाद भाजपा अपराध के मुद्दे पर लगातार उन्हें घेरने की कोशिश कर रही है।

प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने बार-बार इस बात को उठाया है कि बिहार में राजद का राज आएगा तो खौफ और कुशासन बढ़ेगा क्योंकि राजद की बुनियाद ही ‘‘माफियाओं’’, भ्रष्ट लोगों और भ्रष्टाचार पर टिकी है।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के ‘‘सुशासन’’ की यह हालात है कि उनके कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ही कानून से अभी तक फरार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में जदयू-राजद की सरकार कितने दिन चलेगी, यह कहना मुश्किल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी