एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के येदीपोरा पट्टन इलाके में पुलिस-सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाश अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के येदीपोरा पट्टन इलाके में पुलिस-सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाश अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 4 सितंबर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बलों ने भी उनकी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया.

यह भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी

उन्हें इलाज के लिए ‘92 बेस अस्पताल’ में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अतिरिक्त बल को भी मौके पर भेजा गया है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).