गुजरात उच्च न्यायालय के प्रवेश गेट पर संक्रमण रोधी टनल लगाई गई

अदालत के कर्मचारियों और अधिकारियों को अदालत में प्रवेश करने से पहले इस संक्रमण रोधी टनल से गुजरना होगा।

जमात

अहमदाबाद, 14 अप्रैल गुजरात उच्च न्यायालय के प्रवेश गेट पर 'संक्रमण रोधी टनल' स्थापित की गई है क्योंकि जमानत के लंबित और कैद संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार से नई पीठ के गठन की तैयारी है।

अदालत के कर्मचारियों और अधिकारियों को अदालत में प्रवेश करने से पहले इस संक्रमण रोधी टनल से गुजरना होगा।

मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के कागजातों को लाने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और सभी फाइलों को भी स्प्रे गन के जरिए संक्रमण मुक्त किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को पर्याप्त संख्या में मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।

नाथ ने एक बयान में कहा, '' संक्रमण रोधी टनल उच्च न्यायालय में प्रवेश के लिए बने मुख्य बिंदु पर लोगों को संक्रमण मुक्त करने का काम करेगी, जहां से अधिकतर कर्मचारी और अधिकारी अदालत परिसर में जाते हैं।''

पिछले महीने लॉकडाउन लागू होने के बाद से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केवल जरूरी मामलों की सुनवाई कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\