एजेंसी न्यूज

स्कूल में शिक्षक के बेटी को थप्पड़ मारने से नाराज सैनिक ने की फायरिंग, महिला घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में स्कूल में एक शिक्षक के बेटी को थप्पड मारने से नाराज सेना के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें एक महिला घायल हो गई.

स्कूल में शिक्षक के बेटी को थप्पड़ मारने से नाराज सैनिक ने की फायरिंग, महिला घायल
Gun (Photo Credits : Pixabay)

जयपुर, 4 जनवरी : राजस्थान के भरतपुर जिले में स्कूल में एक शिक्षक के बेटी को थप्पड मारने से नाराज सेना के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें एक महिला घायल हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना कनवाडा गांव में हुई जहां सेना के जवान पप्पू गुर्जर की बेटी के गृह कार्य (होम वर्क) नहीं करने पर स्कूल के एक शिक्षक ने गुर्जर की बेटी को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था. सेना का जवान पप्पू गुर्जर सोमवार को स्कूल के निदेशक से मिलने गया था.

उन्होंने बताया कि जवान की बेटी ने करीब 20 दिन पहले अपने पिता से शिकायत में कहा था कि उसके द्वारा होमवर्क नहीं करने एक शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया. जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था और स्कूल संचालक से मिलने गया था . वह स्कूल में अपने साथ लाईसेंसी बंदूक लेकर गया था. यह भी पढ़ें : एअर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया रद्द करने के लिए स्वामी की याचिका का केंद्र ने विरोध किया

उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक के साथ कहासुनी के बीच गुर्जर ने उस पर बंदूक तान दी और इस दौरान सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में बीच बचाव करने आई संचालक की पत्नी के हाथ में गोली लग गई. कांमा थानाधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है. फायरिंग के बाद जवान घटना स्थल से फरार हो गया. जवान की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).